Friday, November 21, 2025
Homeचर्चा में...दिल्ली में टेम्प्रेचर का टॉर्चर! पारा 42 के पार

दिल्ली में टेम्प्रेचर का टॉर्चर! पारा 42 के पार

दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है…शनिवार को इस सीजन में अब तक तीसरा सबसे गर्म दिन रहा और दिल्ली के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को पहले तेज धूप खिली, बाद में दोपहर को आकाश में हल्के बादल भी छाए, फिर भी दिल्ली के कई इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले छह दिनों तक आकाश में बादल छाये रहेंगे…इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी लेकिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा बना रहेगा। इस वजह से दिल्ली में गर्मी बरकरार रहेगी।

वहीं बढ़ती गर्मी की वजह से मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी का भी अनुमान जताया है, इस सीजन में 22 मई अब तक सबसे गर्म दिन रहा है, उस दिन अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, इसके बाद 23 मई को 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था…इसके बाद जून महीने शनिवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम 66 प्रतिशत और न्यनतम 35 प्रतिशत रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments