हरियाणा में तिरंगा यात्रा लेकर निकले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के संयोजक ने विपक्षियों
पर जमकर निशाना साधा. गुरूवार को जिंद शहर में केजरीवाल की रैली निकली और इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री
सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहें. लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस बार दिल्ली और
पंजाब की तरह हरियाणा में झाड़ू पार्टी सभी दूसरी पार्टियों को सफाया करेगी.

देश की दो मुख्य बडी पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोलते हुए केजरीवाल ने देश को लूटनेे का आरोप लगाया. दिल्ली के सीएम ने कहा बीजेपी ने 9 साल के दौरान एक भी अच्छा काम नहीं किया.
उन्होंने हरियाणा की जनता से वादा किया कि जिस दिन आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा में आएगी. अगले दिन से ही राज्य में 24 घंटे बिजली रहेगी.

इस दौरान केजरीवाल ने अपने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए वहां मौजूद जनता से पूछा कि आप बता दीजिए बीजेपी ने 9 साल के अंदर कौन सा अच्छा काम किया.
कांग्रेस और बीजेपी दोनों देश की जनता को बिजली, पानी, सिंचाई, अस्पताल, स्कूल जैसा कोई अच्छा काम नहीं किया.
पहले लोग कांग्रेस से नाराज होकर बीजेपी को वोट डाल देते थे. और बीजेपी से नाराज होकर कांग्रेस को लेकिन अब देश की जनता के पास तीसरा विकल्प है आम आदमी पार्टी के रूप में. हरियाणा के सीएम ने भी बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला. और केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा की धरती में पैदा हुए अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की दशा और दिशा बदल कर रख दी है.
जब पंजाप में बिजली मुफ्त हो सकती है तो हरियाणा में भी बिजली मुफ्त हो सकती है.
मान ने कहा चाहे पंचायती चुनाव हो, निकाय का चुनाव हो या विधानसभा और लोकसभा का चुनाव. देश की जनता को हर चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहिए. ताकि दिल्ली और पंजाब की तरह हर जगह भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का चुनाव हो सके.

