Eiffel Tower Facts: फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एफिल टावर दुनिया का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल केंद्र है, हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक इसे दुनियाभर से देखने के लिए आते हैं, इस एफिल टावर को दुनिया के 7 अजूबों में शामिल फ्रांस की संस्कृति का प्रतीक माना जाता है, पेरिस की जान कहे जाने वाले इस एफिल टावर को साल 1889 में बनाया गया था, तब से इसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में जाना जाता है।
330 मीटर लंबे इस टावर को 70 लाख किलो लोहे का इस्तेमाल किया गया था, इस टावर को बनाने में 2 साल, 2 महीने और 5 दिन लगे थे, 300 मजदूरों की मदद से इसका निर्माण किया गया था। एफिल टावर का उद्घाटन 31 मार्च 1889 को हुआ था और 6 मई को इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया। एफिल टावर को आप टिकट लेकर देख सकते हैं। लेकिन क्या आप को पता है कि रात में इसकी तस्वीर लेना गैरकानूनी है।? एफिल टावर से जुड़े जानिए ऐसे कई फैक्ट्स।

Eiffel Tower Facts: घूमने की क्या है एंट्री फीस ?
3 मंजिलों में बना हुआ है, जिसका प्रवेश शुल्क अलग-अलग रखा गया है। अगर आप दूसरी मंजिल पर घूमने जाते हैं तो सबसे पहले जान लीजिए- 0-4 साल के बच्चे की एंट्री फीस बिल्कुल फ्री है, 5-11 साल के बच्चों के लिए 4.10 यूरो लगता है भारतीय रूपये की बात करें तो कुल 372.30 रूपये चुकाने होंगे। 12-24 साल के उम्र के लोगों के लिए 8.10 यूरो और 24 साल से ऊपर व्यक्ति के लिए 16.30 यूरो हैं।
अगर आप तीसरी मंजिल पर जाना चाहते हैं, तो वहां 0-4 से साल के बच्चे की फीस फ्री है, 5-11 साल के बच्चों के लिए 6.40 यूरो लगता है भारतीय रूपये की बात करें तो कुल 581.14 रूपये चुकाने होंगे। 12-24 साल के उम्र के लोगों के लिए 12.70 यूरो और 24 साल से ऊपर व्यक्ति के लिए 25.50 यूरो हैं।
पहली मंजिल में क्या है खास ?
एफिल टावर को देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ लगी रहती है, एफिल टावर में कुल तीन मंजिला है, पहली मंजिल जमीन से 58 मीटर ऊंची है, इस मंजिल पर लगभग एक साथ 3 हजार पर्यटक घूमने आ सकते हैं, इस मंजिल पर पर्यटकों के लिए पैनोरमिक टेबल और दूरबीन की व्यवस्था की गई है, इस दूरबीन से आप शहर के अन्य नजारों का भी मजा उठा सकते हैं, इसके अलावा पहली और दूसरी मंजिल में रेस्टोरेंट भी बना हुआ है, जहां आप स्वादिष्ट खाना का मजा ले सकते हैं।
Eiffel Tower Facts: दूसरी मंजिल में क्या है खास ?
ये जमीन से 115 मीटर ऊपर है और इस मंजिल का क्षेत्रफल 1650 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, दूसरी मंजिल से पेरिस का खूबसूरत नाजारा बेहद दिलचस्प है, यहां से आप कैफेटेरिया और शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं।

तीसरी मंजिल को क्यों माना जाता है ज्यादा खास?
एफिल टावर के तीसरी मंजिल की बात करें तो वो जमीन से 275 मीटर ऊंचाई पर स्थित है, इसमें सबसे खास बात ये है कि एफिल टावर की तीसरी मंजिल चारों से तरफ से कांच से बंद है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत है, यहीं से पूरे पेरिस शहर की खूबसूरती नजर आती है, खास बात ये है कि दूरबीन की मदद से पेरिस के अलग-अलग हिस्सों को निहार सकते हैं। इस मंजिल पर एक साथ 400 पर्यटक जा सकते हैं, एफिल टावर की कुल लंबाई 324 मीटर है, इस एफिल टावर की डिजाइन गुस्ताव एफिल ने तैयार की थी। इन्हीं के नाम पर ही एफिल टावर का नाम रखा गया था।

हिटलर ने की एफिल टावर को तोड़ने की कोशिश ?
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 14 जून 1940 को जर्मनी के तानाशाह और हिटलर ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्जा कर लिया था, नाजी सैनिकों ने उस दौरान फ्रांस की कई ऐतिहासिक इमारतों पर भी नियंत्रण कर लिया था, तब के समय में हिटलर ने राजधानी पेरिस का खुद दौरा किया और उन्होंने एफिल टावर के ऊपर चढ़ने की कोशिश की लेकिन वो ऊपर जाने में सफल नहीं रहे।
क्या रात में नहीं ले सकते एफिल टावर की पिक्चर ?
पेरिस में स्थित एफिल टावर की तस्वीर रात में लेना गैर कानूनी माना जाता है, बताया जाता है कि एफिल टावर की लाइटें पेरिस के कॉपीराइट के अंडर आती है, इसी वजह से रात में इसकी तस्वीर लेना सख्त मनाही है, अगर किसी को रात में एफिल टावर की तस्वीर लेनी है तो इसके लिए सबसे पहले कॉपीराइट कानून के तहत फ्रांस सरकार से इसकी परमिशन लेनी पड़ेगी।
क्या ठंड के दिनों में सिकुड़ जाता है एफिल टावर ?
एफिल टावर के बारे में आने बहुत सुना होगा लेकिन क्या आप को पता है कि सर्दियों के दिनों में एफिल टावर का कुछ प्रतिशत सिकुड़ जाता है, कहते हैं 6 इंच तक एफिल टावर सिकुड़ है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसे मेटल से तैयार किया गया है, ठंड में सिकुड़ जाता है और गर्मियों में फैल जाता है, एफिल टावर अपने समय में बनी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का गर्व महसूस करती है, लेकिन साल 1930 में बनी न्यूयॉर्क की क्रिसलर बिल्डिंग ने ऊंची के मामले में इसे पीछे छोड़ दिया।

