Friday, May 15, 2026
HomeइंटरनेशनलNorth Korea किम जोंग उन की बहन क्यों है सबसे खतरनाक महिला?

North Korea किम जोंग उन की बहन क्यों है सबसे खतरनाक महिला?

एशियाई देश North Korea परमाणु हमले की धमकी और मिसाइलों को लॉन्च कर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है.आज हम उत्तर कोरिया की सबसे ताकतवर महिला किम यो जोंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक महिला माना जाता है, ये किम जोंग उन की इकलौती बहन के तौर पर जानी जाती हैं, उत्तर कोरिया में उनका काफी प्रभाव है और वो देश की सर्वोच्च कमेटी की वरिष्ठ सदस्य हैं। किम यो जोंग अपने देश के दुश्मनों को धमकी देने में माहिर हैं.हाल ही उनका एक बयान तब चर्चा में सामने आया था जब उन्होंने दक्षिण कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी ने उकसाने की कोशिश की तो हमारी सेना का ट्रिगर पहले से ही खुला है।

North Korea की राजनीति में कैसे आगे बढ़ीं किम यो जोंग?

उत्तर कोरिया एक पुरुष सत्ता वाला देश जाना जाता है, जहां की राजनीति में महिला का टिकना मामूली बात नहीं है, लेकिन ऐसे माहौल में किम यो जोंग न सिर्फ राजनीति में आई बल्कि एक मजबूत मुकाम भी हासिल किया, एक बार तो ये भी कहा जाने लगा कि मौजूदा तानाशाह अपनी बहन किम यो जोंग से डर गए हैं, क्योंकि वो उनसे ज्यादा आक्रामक और तेज तर्रार हैं.’द सिस्टर: एक्स्ट्राऑर्डिनरी स्टोरी ऑफ किम यो जोंग’ नामक किताब ने किम यो जोंग के बारे में कई खुलासे किए हैं, इस महिला ने एक मामूली वर्कर की तरह पार्टी में काम करना शुरु किया था लेकिन धीरे-धीरे इतनी ताकतवर बन गई.कि उन्हें भाई का रिप्लेसमेंट तक माने जाने लगा, कोरोना के समय किम जोंग की मौत की अफवाहें गर्म थी और वो लंबे समय तक गायब रहे.उस समय इंटरनेशनल मीडिया तक ने माना था कि अगर किम न हों तो उनकी जगह किम यो जोंग ले लेंगी।
North Korea
17 दिसंबर 2011 में पिता की मौत के बाद राजनीति में आई किम की बहन

North Korea में क्रूर फैसले लेने में माहिर हैं किम यो जोंग!

माना जाता है कि किताब द सिस्टर के लेखक संग यून ली का उत्तर कोरिया से लंबा रिश्ता रहा है, और उन्होंने नॉर्थ कोरिया की राजनीति को करीब से देखा है, उन्होंने किताब में दावा किया है कि अगर मौका मिले तो मासूम दिखने वाली किम यो जोंग अपने भाई से भी ज्यादा क्रूर साबित होंगी, उन्हें बड़े से बड़े फैसले लेने में कोई संकोच नहीं होगा, यहां तक की राजनीतिक हत्याएं भी उनके लिए बड़ी बात नहीं है। राजनीतिक गलियारों में तो यहां चर्चा है कि उन्हें खून की प्यासी महिला और शैतान का अवतार भी कहते हैं। किम परिवार सो जो भी बगावत करता है या तो उसे जेल में डाल दिया जाता है या उन्हें सजा ए मौत दे दी जाती है।

पहले ऐसा नहीं था किम यो जोंग का अंदाज

हमेशा अपने भाई के पीछे चलने वाली और मासूम सी दिखने वाली, लगातार कैमरे से बचने वाली और दुबली पतली शरीर वाली किम यो जोंग के बारे में ये बात मानना आसान नहीं है, लेकिन दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि भाई को किनारे लगा चुकी किम यो जोंग इस समय बहुत ज्यादा ताकतवर बन चुकी हैं, और वो हर फैसले लेने में माहिर हैं।
North Korea
सख्त फैसले के लिए दुनेियाभर में किम के बहन की होती है चर्चा

किम की बहन का कैसे शुरू हुआ सियासी सफर?

किम यो जोंग को दुनिया के सामने पहली बार 2009 में सामने आईं, जब उनके पिता किम जोंग इल को हार्ट अटैक आया था, उसके बाद वो सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ दिखने लगीं, पहले मीडिया किम यो जोंग पर ज्यादा ध्यान नहीं देता था उन्हें किम जोंग इल की बेटी की तरह देखा जाता था, लेकिन 17 दिसंबर 2011 में पिता की मौत के बाद वो अपने भाई किम जोंग के साथ दिखने लगी, वो हर मौके पर उनके साथ ही रहती थी, उसके बाद चीजें जल्दी बदलती गई और साल 2014 में उन्होंने मीडिया डिपार्टमेंट संभाला और फिर राजनीति में तेजी से सक्रीय हो गईं।

North Korea में किम यो योंग का कैसा रहा बचपन?

26 सितंबर 1987 में जन्मी किम यो जोंग उत्तर कोरिया के पूर्व नेता किम जोंग इल की सबसे छोटी बेटी हैं, किम यो जोंग परिवार में छोटी होने के नाते बहुत लाड़ और प्यार से पली बढ़ी, वे अपने पिता के बगल में ही खाना खाती जबकि घर के दूसरे सदस्य दूसरे टेबल पर बैठते थे, उन्हें शुरु से ही बताया गया कि वो नियम-कानून से बहुत ऊपर हैं, और पूरा देश उनकी बात मानेगा, किम यो जोंग उत्तर कोरिया के बाद स्विट्जरलैंड के किसी स्कूल में पढ़ाई लिखाई पूरी की लेकिन स्कूल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है उसे सीक्रेट रखा गया है, बताया गया है कि वहां पर उनके नाम और डॉक्यूमेंट भी बदल दिए गए थे, स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद उन्होंने अपने देश में कंप्यूटर में पढ़ाई की, माना जाता है किम यो जोंग की अंग्रेजी और जर्मन भाषा में पकड़ बहुत मजबूत है, जबकि अंग्रेजी के मामले में उनके भाई की पकड़ बहुत कमजोर है।
कैसी हैं किम यो जोंग की शादीशुदा जिंदगी?
द सिस्टर नामक किताब में किम यो जोंग की निजी जिंदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बताया जाता है कि उनकी शादी 2014 में एक सरकारी अधिकारी के बेटे चाओ सॉन्ग से हुई थी, साल 2018 में विंटर ओलंपिक के समय उनके कपड़ों से अंदाजा लगाया जा रहा थी कि वो प्रेग्नेंट हैं, लेकिन उनके कितने बच्चे हैं, या नहीं हैं, इस बारे में किसी प्रकार का दावा नहीं है।
क्यों चर्चा में रहता है North Korea?
उत्तर कोरिया के रिश्ते वैसे दुनिया के साथ काफी सीमित हैं, लेकिन अपने खूंखार इरादों की वजह से दुनिया में चर्चा का मुद्दा बना रहता है, उत्तर कोरिया अक्सर अपने दुश्मनों को परमाणु हमले की धमकी देता है…आए दिन मिसाइलें लॉन्च करता रहता है, जिसकी वजह से उसके पड़ोसी देश हमेशा तनाव की स्थिति में रहते हैं, सबसे ज्यादा परेशान उत्तर कोरिया का पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया रहता है, उत्तर कोरिया उसे आए दिन धमकी देता रहता है, जिसपर अमेरिका की भी नजर बनी रहती है।
#KimYoJong
#KimJongUn
#NorthKorea
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments