Monday, September 14, 2026
HomeLatestभाजयुमो अध्यक्ष हिमांग जोशी का काशी में शक्ति सिंह ने किया भव्य...

भाजयुमो अध्यक्ष हिमांग जोशी का काशी में शक्ति सिंह ने किया भव्य स्वागत

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वडोदरा सांसद हिमांग जोशी के पहली बार वाराणसी आगमन पर शक्ति सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। बाबा विश्वनाथ की नगरी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।

हिमांग जोशी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके पहले बनारस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की और जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी ने माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया।

शक्ति सिंह ने कहा कि काशी की पावन धरती पर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करना गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने का संदेश देशभर में जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमांग जोशी के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं की आकांक्षाओं और उनकी आवाज को मजबूती से आगे ले जाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि देश का युवा विकसित भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है और भाजयुमो उसकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम बनेगा

शक्ति सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल हिमांग जोशी के स्वागत तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के उत्साह, नए संकल्प और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है। काशी से युवा शक्ति के संकल्प को और मजबूती मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments