Monday, August 10, 2026
HomeLatestदुबई में 47 डिग्री गर्मी के बीच हुई बारिश, लोग छतरी लेकर...

दुबई में 47 डिग्री गर्मी के बीच हुई बारिश, लोग छतरी लेकर जमकर नाचे

यूरोप की तरह ही दुबई मे भी कराई गई कृत्रिम वर्षा, दुबई के एक इलाके को ठंडा करने के लिए कराई जाती है ये वर्षा।

दुबई: आमतौर पर तेज गर्मी और तपते मौसम के लिए पहचाने जाने वाले दुबई में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। एक खास सड़क पर लोग पारदर्शी छतरियां लेकर कृत्रिम बारिश में नाचते और मस्ती करते नजर आए।
बारिश के साथ वहां लाइव संगीत भी चल रहा था। लोग बारिश में भीगते हुए गाने की धुन पर नाच रहे थे और इस अनोखे अनुभव का आनंद ले रहे थे।

47 डिग्री के बीच 27 डिग्री तापमान

यह बारिश दुबई के एक खास जलवायु नियंत्रित इलाके में कराई जाती है। यहां बाहर की तेज गर्मी से अलग मौसम को ठंडा रखा जाता है।
करीब एक किलोमीटर लंबी ‘रेनिंग स्ट्रीट’ यूरोप आइलैंड पर बने कोट डी’अजूर रिसॉर्ट से होकर गुजरती है। यह इलाका दुबई के तट से दूर क्लाइंडेनस्ट ग्रुप के ‘हार्ट ऑफ यूरोप’ प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
इस सड़क पर तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रखा जाता है, जबकि उसी समय दुबई का तापमान करीब 47 डिग्री सेल्सियस था।

दुबई मे कृत्रिम बारिश
सड़कों पर पारदर्शी छतरी के साथ नाचते दिखे लोग, तापमान भी 47 डिग्री से 27 डिग्री पर आया।

पूरे साल बारिश का मजा

‘रेनिंग स्ट्रीट’ को यूरोप की सड़कों की तर्ज पर बनाया गया है। इसका मकसद लोगों को पूरे साल खुले वातावरण में घूमने का मौका देना है, भले ही बाहर मौसम कितना भी गर्म क्यों न हो।
क्लाइंडेनस्ट ग्रुप की प्रबंध साझेदार पैरिसा सेफ के मुताबिक, इस जगह को इस तरह तैयार किया गया है कि लोग सालभर बाहर घूमने का आनंद ले सकें।

बारिश में नाचे लोग

सड़क पर कृत्रिम बारिश शुरू होते ही लोग छतरियां लेकर बाहर निकल आए। वहां एक कलाकार गाना गा रहा था और लोग उसकी धुन पर बारिश के बीच नाच रहे थे।
आवतार अल मराकशी नाम की एक महिला ने कहा कि दुबई में बारिश बहुत कम होती है, इसलिए बारिश को इस तरह गिरते देखना उन्हें बहुत खुशी देता है।
उन्होंने कहा, “यह शानदार है। मुझे खुशी होती है। जब मैं बारिश होते देखती हूं तो मैं बस खुश हो जाती हूं और बारिश में खेलने लगती हूं।”
एक अन्य महिला डेलिया ने कहा कि यहां घूमने का अनुभव उन्हें ऐसा लगा, जैसे वह यूरोप की किसी सड़क पर चल रही हों।

यह भी पढ़ें – बिलबोर्ड में फंसा आदमी! नेटफ्लिक्स का अनोखा प्रमोशन

जर्मनी की तकनीक से होती है कृत्रिम बारिश

क्लाइंडेनस्ट ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक, इस सड़क पर बारिश कराने के लिए जर्मनी में विकसित जलवायु तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
इस तकनीक की मदद से यहां आने वाले लोगों को पूरे साल बारिश का अनुभव कराया जा सकता है।
यानी जब दुबई के बाहर तापमान 47 डिग्री तक पहुंचा हुआ था, तब इसी शहर के एक खास हिस्से में लोग 27 डिग्री तापमान के बीच बारिश में नाचते नजर आए। यही वजह है कि ‘रेनिंग स्ट्रीट’ दुबई के सबसे अनोखे अनुभवों में से एक बन गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments