कार कल्चर का विरोध करने और शरीर की स्वतंत्रता का समर्थन के लिए प्रदर्शन
दरअसल लंदन में कुछ लोगों ने कार कल्चर का विरोध करने और शरीर की स्वतंत्रता का समर्थन करने के लिए बेहद अनोखे ढंग से अपनी आवाज बुलंद की, इस दौरान लोगों को नैक्ड यानि नग्न होकर साइकिल की सवारी करते हुए देखा गया, जिसमें महिलाओं से लेकर पुरूष शामिल हुए, इस विरोध प्रदर्शन में हर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया।

इस साइकिल रैली का आयोजन वर्ल्ड नेकेड बाइक राइडर (BRITAIN-NAKED BIKE RIDE) की टीम करती है। जिसका उद्देश्य सड़क पर साइकिल चालकों की असुरक्षा को प्रदर्शित करना, तेल पर वैश्विक निर्भरता का विरोध करना और दर्शकों के मजेदार चिंता मुक्त माहौल तैयार करना है।लंदन के अलग-अलग हिस्सों में साइकिल राइड में हजारों लोग शामिल हुए है। जिन्होनें अपनी यात्रा ऐतिहासिक वेलिंगटन आर्क पहुंचकर पूरी की।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के अलावा दुनियाभर में नेकेड साइकिल राइड का आयोजन होता है। जिसे पहली बार 2004 में शुरू किया गया था।और इस साल ये आयोजन इसलिए भी खास हैं क्योंकि BRITAIN-NAKED BIKE RIDE ने अपना 20 साल पूरा कर लिया है और अब इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. WNBR की 20वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

सबसे पहले जब 2004 में नेकेड बाइक राइड का आयोजन ‘बेयर ऐज यू डेयर’ के साथ हुआ था. लोगों ने इसकी शुरूआत तेल से चलने वाली गाड़ियों पर लोगों की निर्भरता को विरोध करने के लिए किया था। और फिर देखते ही देखते इसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई और फिर दुनियाभर के कई देशों और सैकड़ों शहरों में हर साल इसका आयोजन होता है जिसमें लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं.

