Sunday, August 16, 2026
Homeइंटरनेशनलड्रोन टैक्सी से हवाई यात्रा के लिए हो जाइये तैयार!

ड्रोन टैक्सी से हवाई यात्रा के लिए हो जाइये तैयार!

जल्द आप भर सकेंगे ड्रोन टैक्सी से उड़ान

कल्पना कीजिए कि आप अपने मोबाइल से एक टैक्सी बुक करें और फिर कुछ ही सेकेंड्स में एक बड़ा ड्रोन आपके पास आए, और आपको उस जगह हवा में उड़ाकर ले जाए जहां आपका डेस्टिनेशन हो तो कैसा होगा. सपनों सी लगने वाली ये बात जल्द ही सच साबित होगी क्योंकि अब धाबू में एक ऐसी ही ड्रोन टैक्सी का ट्रायल पूरा हुआ है।
FLYING TAXI ABU DHABI STARTING FROM 2026
FLYING TAXI ABU DHABI STARTING FROM 2026

अबू धाबी में ड्रोन टैक्सी का सफल परीक्षण हुआ पूरा

मल्टी लेवल ग्रुप(MLG) अबू धाबी के मोबिलिटी के साथ मिलकर एक ड्रोन टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।  इसी साल अप्रैल महीने में दोनों कंपनियों ने मिलकर यात्री वाहक ड्रोन परीक्षण की शुरूआत की थी। और इस दौरान 350 किलोग्राम तक के वजन के साथ टैक्सी ड्रोन ने 25 किलोमीटर की अपनी सफल यात्रा पूरी की थी। जबकि एक दूसरे परीक्षण के दौरान दो यात्रियों के साथ 35 किलोमीटर की तक यात्रा लगभग 20 मिनट में पूरी की।

5 सीटों वाले विशाल ड्रोन ने 123 किमी की यात्रा 40 मिनट में पूरी

अबू धाबी में इस दौरान ड्रोन टैक्सी ट्रायल के दौरान एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बना। जब 5 सीटों वाले विशाल ड्रोन ने 123 किमी की यात्रा केवल 40 मिनट में ही पूरी कर ली। काफी देर तक ये ड्रोन टैक्सी आसमान में उड़ान भरती रही और इस दौरान लोग हवा में उड़ते टैक्सी को देख काफी उत्साहित नजर आए। इस उड़ान को अब तक की सबसे लंबी ड्रोन टैक्सी उड़ान में दर्ज किया गया है जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

Abu Dhabi residents could be travelling in a taxi drone sooner
Abu Dhabi residents could be travelling in a taxi drone sooner

मल्टी लेवल ग्रुप पिछले 11 सालों से विमानन क्षेत्र में कर रहा है काम

विमानन अद्योग में मल्टी लेवल ग्रुप यानि MLG पिछले 11 सालों से काम कर रहा है। और उसकी योजना ड्रोन टैक्सी की पहुंच आम लोगों तक आसान बनाना है। यही वजह है कि इसे आकार देने के लिए कंपनी लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही इस दिशा में MLG को बड़ी सफलता मिल सकती है।

Two test flights took place at Abu Dhabi Mobility Week
Two test flights took place at Abu Dhabi Mobility Week

मल्टी लेवल ग्रुप के अलावा कई और कंपनियां बना रही हैं ड्रोन टैक्सी

मल्टी लेवल ग्रुप के अलावा दुनियाभर में कई और कंपनियां ड्रोन टैक्सी बनाने में जुटी हैं।कई और कंपनियां Volocopter, Lilium, Joby Aviation, Vertical Aerospace,Uber Technologies Inc, Airbus और Archer Aviation जैसी कई और एविएशन कंपनी इस तरह की ड्रोन टैक्सी के निर्माण में जुटी हैं। इनमें से कुछ कंपनियों ने अपनी एयर टैक्सी जल्द ही यात्रियों के लिए उतारने की योजना बना ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments