Sunday, August 16, 2026
HomeLatestझरने के ऊपर बसा चीन का फुरोंग शहर बना विदेशी पर्यटकों की...

झरने के ऊपर बसा चीन का फुरोंग शहर बना विदेशी पर्यटकों की पसंद

झरने के ऊपर बसा ये बेहद पुराना शहर अपनी खूबसूरती और भौगोलिक बनावट के लिए पर्यटकों मे चर्चा का विषय बना है, देश भर से लाखों लोग आ रह है घूमने।

चीन का फुरोंग शहर इन दिनों विदेशी पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। चीन के मध्य हिस्से में स्थित हुनान प्रांत का यह सदियों पुराना शहर एक विशाल झरने के आसपास बसा है। अपनी अनोखी भौगोलिक बनावट की वजह से इसे “झरने के ऊपर बसा प्राचीन शहर” कहा जाता है।

यहां पुरानी इमारतों, पारंपरिक बस्ती और झरने का खूबसूरत नजारा पर्यटकों को आकर्षित करता है। सोशल मीडिया पर फुरोंग की तस्वीरें और वीडियो तेजी से लोकप्रिय होने के बाद अब चीन के बड़े शहरों से आगे विदेशी पर्यटक इस छोटे ऐतिहासिक शहर का भी रुख कर रहे हैं।

2025 में पहुंचे 65 लाख से ज्यादा पर्यटक

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, 2025 में फुरोंग शहर में 65 लाख 30 हजार पर्यटक पहुंचे। इनमें 3 लाख 38 हजार विदेशी पर्यटक शामिल थे।

ये विदेशी पर्यटक 70 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों से फुरोंग पहुंचे। आंकड़े बताते हैं कि चीन में विदेशी पर्यटकों की वापसी का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है।Waterfall of furong, China is very beautifull. @mediababu

आसान वीजा नियमों का भी असर

विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या के पीछे चीन की विस्तारित वीजा-मुक्त नीतियों को भी एक अहम वजह माना जा रहा है। आसान यात्रा नियमों के चलते विदेशी पर्यटक अब चीन के पारंपरिक पर्यटन केंद्रों के अलावा छोटे ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों तक भी पहुंच रहे हैं।

फुरोंग की लोकप्रियता में सोशल मीडिया की भी बड़ी भूमिका है। इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो ने इस अनोखे शहर को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के पर्यटकों तक पहुंचाया है।

विदेशी पर्यटकों के लिए बढ़ाई जा रही सुविधाएं

विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ स्थानीय प्रशासन भी पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटा है।

होमस्टे चलाने वाले लोगों और रेस्तरां कर्मचारियों के लिए अंग्रेजी भाषा की ट्रेनिंग शुरू की गई है। इसमें टिकट खरीदने, खाना ऑर्डर करने और ठहरने से जुड़ी जरूरी बातचीत सिखाई जा रही है।

इसका मकसद विदेशी पर्यटकों को भाषा की परेशानी से बचाना और उनके लिए फुरोंग में घूमना और ठहरना आसान बनाना है।

झरने और इतिहास का अनोखा मेल

फुरोंग की सबसे बड़ी खासियत यहां का प्राकृतिक और ऐतिहासिक मेल है। सदियों पुरानी बस्ती के बीच बहता झरना इस जगह को दूसरे पर्यटन स्थलों से अलग बनाता है।

अब आसान वीजा नियम, सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता और बेहतर पर्यटक सुविधाओं के कारण फुरोंग चीन के तेजी से उभरते विदेशी पर्यटन स्थलों में शामिल होता जा रहा है।

यानी चीन घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों की पसंद अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। फुरोंग जैसे छोटे और ऐतिहासिक शहर भी उन्हें तेजी से आकर्षित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – इटली के संग्रहालय से एंटोनेलो दा मेसिना की चार कलाकृतियां चोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments