लखनऊ, 21 अगस्त 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर ‘हिन्दू गौरव दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मौर्य ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक गौरव और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी अध्याय है। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने अपने सिद्धांतों और विचारों से कभी समझौता नहीं किया।
कार्यक्रम में मौजूद विशाल जनसमूह के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह के त्याग और संकल्प ने आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दी है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री, पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें – कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की मांग फिर उठी, केशव प्रसाद मौर्य बोले- बाबूजी का त्याग राम मंदिर निर्माण का आधार

