Friday, May 15, 2026
HomeLatestमशहूर फैशन डॉल ब्रांड बार्बी ने पहली बार जारी किया 'दिवाली डॉल'

मशहूर फैशन डॉल ब्रांड बार्बी ने पहली बार जारी किया ‘दिवाली डॉल’

Barbie Debuts: बार्बी डॉल भले ही अमेरिकी डॉल की नाम से दुनियाभर में मशहूर है।लेकिन अब बार्बी का इंडियन अवतार भी नजर आएगा।अमेरिकी खिलौना और मनोरंजन कंपनी मैटल (Mattel) ने इस बार दीवाली को खास बनाने के लिए, बार्बी डॉल को भारतीय अटायर में पेश किया है। कंपनी ने ‘बार्बी दीवाली डॉल’ के नाम से इस गुड़िया को लॉन्च करने का ऐलान किया है।

Barbie debuts its first ‘Diwali doll’
Barbie debuts its first ‘Diwali doll’

भारतीय डिजाइनर अनीता डोंगरे ने दिवाली बार्बी डॉल को किया डिजाइन

मशहूर भारतीय डिजाइनर अनीता डोंगर (Anita Dongre) ने इंडियन अवतार वाली बार्बी डॉल (Barbie Doll) को डिजाइन किया है। अमेरिकी टॉय कंपनी ने अनीता के साथ मिलकर इसको लॉन्च करने का फैसला किया था। जिसे अब मूल रूप दे दिया गया है। भारतीय अवतार वाली बार्बी डॉल आपको नेवी ब्लू लहंगा चोली में नजर आएगी. जिसके माथे पर बिंदी, कानों में बड़ा-बड़ा झुमका, आंखों में काजल, हाथों में गोल्डन कंगन और पैरों में भी गोल्डन कलर का हाई हिल सैंडल नजर आएगा। भारतीय डिजाइनर अनीता डोंगरे ने भारतीय बार्बी के आतंरिक रूप का वर्णन करते हुए कहा कि ये शांत और शालीन है। जो पीढ़ियों से भारतीय परिवेश को दर्शाती रही है।

 Barbie will help celebrate the largest Indian festival
Barbie will help celebrate the largest Indian festival

दीवाली के मौके पर भारतीय बार्बी की लॉन्चिंग

भारतीय त्यौहार दीवाली के मौके पर इसको लॉन्च किया जा रहा है। इसलिए इंडियन बार्बी डॉल (Barbie Doll) को खास तौर पर दीवाली की ड्रेस के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है। जो एक राजस्थानी लहंगे की तरह नजर आता है। और इस ड्रेस में अलग-अलग फूलों की छाप देखने को भी मिल रहा है। जिसे पारंपरिक भारतीय शिल्प कला से प्रेरित भी बताया जा रहा है।

मैटल इंडिया के कंट्री मैनेजर ने जताई खुशी

भारत में मैटल इंडिया के कंट्री मैनेजर ललित अग्रवाल ने इंडियन अवतार में बॉर्बी के लॉन्चिंग पर खुशी जाहिर की है। और बताया कि ‘हम बार्बी के माध्यम से युवा लड़कियों द्वारा अपने आस-पास की दुनिया में देखी जाने वाली कहानियों को दर्शाने के लिए समर्पित हैं।’

Mattel announced the release of its first “Barbie Diwali doll”
Mattel announced the release of its first “Barbie Diwali doll”

बार्बी की लॉन्चिंग की चर्चा ने पकड़ी जोर

इंडियन लुक में बार्बी की लॉन्चिंग की खबर तेजी से भारत समेत दुनियाभर में छा गई और मार्केट में इसकी डिमांड अभी से होने लगी है। लेकिन बार्बी फैन्स को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ा सकता है क्योंकि कंपनी ने भी ये ऐलान नहीं किया है कि ये गुड़िया बाजार में कब से उपल्बध होगी। लेकिन जिस तरह से बार्बी के प्रति सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर इसके इंडियन अवतार की चर्चा हो रही है। इसकी मांग बहुत ज्यादा हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा जैसी दिखती है इंडिया बार्बी डॉल

लॉन्चिंग की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया में इंडियन बार्बी डॉल (Barbie Doll) की तुलना बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों के साथ भी होने लगी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इंडियन बार्बी डॉल की तुलना मशहूर अदकारा प्रियंका चोपड़ा से की। इसके अलावा कई और यूजर्स ने इस अलग-अलग बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप में डिस्क्राइब किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments