Myanmar : मॉनसून और यागी तूफान के असर ने म्यांमार की को बदहाल कर दिया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से लगभग पौने दो करोड़ लोगों को मानवीय राहत की जरूरत है।अब तक जबरदस्त बाढ़ की चपेट में आकर 19 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं और कई लोग लापता भी हैं।

3600 लोगों का किया गया रेस्क्यू
उधर बिगड़ते हालात को देखते हुए युद्स्तर पर राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में नावों की मदद से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक 3600 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। और अभी भी इमरजेंसी टीमें देश के अलग-अलग हिस्सों में बचाव अभियान में जुटी हैं।
रेल पटरियों पर भी भरा पानी, यातायात प्रभावित
म्यांमार की राजधानी में नेएप्यीडॉ समेत देश के कई हिस्सों में हालात बेहद खराब हैं। म्यांमार का दूसरा बड़ा शहर मांडले भी भीषण बाढ़ की चपेट में है। यहां 366 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। कुछ जगहों पर पुल पानी के तेज बवाह में आकर बह गए हैं। रेल की पटरियों पर पानी भर जाने की वजह से रेल यातायात फिलहालस्थगित कर दिया गया है। जबकि बिजली के खंबे और बिजली संयत्रों को भी नुकसान पहुंचा है। जिसकी वजह से मांडले के कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है।

म्यांमार प्रशासन ने दी स्कूलों को किया बंद, चेतावनी जारी
म्यांमार प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों को बंद कर दिया है। लोगों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। म्यामांर के मौसम वैज्ञानिकों ने इस प्राकृतिक आपदा के लिए मॉनसून और यागी तूफान को जिम्मेदार बताया है। दरअसल पड़ोसी देशों में यागी तूफान ने जमकर कहर मचाई है। जिसका असर म्यांमार पर भी हुआ है। वहीं वियतनाम, चीन समेत फिलीपिंस में भी यागी तूफान ने जमकर कहर मचाया है। और यहां भी तूफान की वजह से जान माल का भारी नुकसान हुआ है।

यागी तूफान का भारत में भी असर
यागी तूफान को इस साल का एशिया का सबसे शक्तिशाली तूफान बताया गया है। यागी का तूफान भारत में भी देखने को मिला है। भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में यलो लेवल की चेतावनी जारी की है। गुरूवार सुबह इसका असर भी देखने को मिला। बताया जा रहा है कि अभी अगले और दो दिनों तक यागी तूफान का असर रहेगा। और इस दौरान तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश भी होगी। दिल्ली के एनसीआर के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमबंगाल, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश में भी इसका असर दिखाई देगा।


