अमेरिका: के पोर्टलैंड शहर में एक बस के अंदर उस वक्त अजीब और मजेदार नजारा देखने को मिला, जब दो बकरियां अचानक बस में चढ़ गईं। दोनों बकरियां कुछ देर के लिए बाकायदा बस की सवारी बन गईं और उनके बस में चढ़ने का पूरा वाकया सुरक्षा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
सुरक्षा कैमरे की फुटेज में दिखाई देता है कि बस का दरवाजा खुलते ही दोनों बकरियां तेजी से अंदर पहुंच जाती हैं। इसके बाद बस का दरवाजा बंद हो जाता है। कुछ पल तक सब कुछ सामान्य चलता रहता है, लेकिन बस के ड्राइवर को जल्द ही पता चल जाता है कि बस में आम यात्रियों के अलावा दो बेहद खास ‘मेहमान’ भी चढ़ चुके हैं।

ऊपर लगे कैमरे में ड्राइवर को दरवाजा बंद करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद जैसे ही उसकी नजर दोनों बकरियों पर पड़ती है, वह तुरंत दरवाजा दोबारा खोल देता है।
ड्राइवर ने खोला दरवाजा, फटाफट बाहर निकल गईं बकरियां
दरवाजा खुलते ही दोनों बकरियां बिना किसी परेशानी के बस से बाहर निकल जाती हैं। यानी उनकी बस यात्रा कुछ ही पलों में खत्म हो गई।
यह पूरी घटना ट्राईमेट की सुरक्षा कैमरा फुटेज में कैद हुई है। वीडियो में बकरियों का बस में चढ़ना, दरवाजा बंद होना और फिर ड्राइवर के उन्हें देखकर दरवाजा दोबारा खोलना साफ दिखाई देता है।
फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों बकरियां बस में कहां से आई थीं और वे आखिर जाना कहां चाहती थीं। हालांकि, उनका यह अचानक बस में पहुंच जाना जरूर लोगों के लिए एक मजेदार नजारा बन गया।

पोर्टलैंड की बस में बकरियां चढ़ने का यह मामला सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। आमतौर पर बसों में इंसान सफर करते हैं, लेकिन इस बार दो बकरियों ने कुछ पलों के लिए यात्रियों की जगह ले ली।
यह भी पढ़ें – हवा में खड़े होकर उड़ेंगे इंसान! चीन ने बनाया अनोखा विमान

