Loksabha Election 2024: देश में आम चुनाव आते ही राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज हम बात कर रहे हैं यूपी की घोसी लोकसभा (Ghosi Loksabha) सीट के उम्मीदवार अरविंद राजभर की है। जिन्हें NDA की तरफ से सुभासपा का उम्मीदवार बनाया है।

कौन हैं अरविंद राजभर जानिए?
अरविंद राजभर (Arvind Rajbhar) का जन्म यूपी के वाराणसी जिले में हुआ था। वे यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बड़े बेटे हैं। पिता की विरासत को आगे बढ़ाने में जुटे अरविंद राजभर का जीवन संघर्षों से भरा रहा। घर में बड़े होने के नाते इकने कंधे पर पार्टी को आगे बढ़ाने की बड़ी चुनौती भी है। साथ ही इसी विरासत के साथ उनको राजनीति में भी बड़ा मुकाम भी हासिल करना है। जिससे आने वाले समय में उनको एक अलग पहचान मिल सके।

घोसी सीट से बनाए गए हैं NDA उम्मीदवार
अरविंद राजभर इस बार माफिया मुख्तार अंसारी के गढ़ माने जाने वाले घोसी सीट से ताल ठोक रहे हैं। वे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट से चुनाव लड़े रहे हैं। अरविंद राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बड़े बेटे हैं। वर्तमान में घोसी सीट से बीएसपी के अतुल राय सांसद हैं। अरविंद वर्तमान में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव पद पर हैं।
अरविंद राजभर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली पिछली सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सुभासपा ने एसपी के साथ गठबंधन किया था। एसपी गठबंधन उम्मीदवार की तरफ से अरविंद ने वाराणसी की शिवपुरी सीट से ताल ठोंका था, लेकिन वे बीजेपी के अनिल राजभर से हार गए थे।
चुनाव के बीच चर्चा में क्यों हैं अरविंद राजभर?
घोसी लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार अरविंद राजभर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में अरविंद राजभर घुटनों के बल बैठकर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है अरविंद राजभर स्टेज पर झुकते हैं मौजूद लोगों से आशीर्वाद लेते हैं। वीडियो में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं की बोलो अब ठीक है, ना तो कार्यकर्ता जवाब देते हैं, हां ठीक है। जिसके बाद ये तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

अरविंद राजभर के माफी मांगने वाले वीडियो पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
तस्वीर वायरल होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अरविंद राजभर को दंडवत प्रणाम कर माफी मंगवाने के मामले में बीजेपी को घेर लिया और उन्होंने इसे राजभर समाज का अपमान बताया। अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि ये है भाजपा के प्रभुत्ववादी लोगों का अहंकार, जो अपने साथी दलों के नेता को दंडवत होकर माफी मांगने के लिए विवश कर रहा है, ये अपमान की पराकाष्ठा है। दरअसल यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घोसी में बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी और उन्होंने घोसी उम्मीदवार अरविंद राजभर को बहुमत से जीत दिलाने की अपील की थी।
वायरल वीडियो पर अरविंद राजभर की सफाई।
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह-तरह के दावे किए जाने लगे, इसपर अरविंद राजभर ने कहा कि डिप्टी सीएम ने कहा मौजूद कार्यकर्ता भगवान सामान हैं, और जीत हासिल करने के लिए आशीवार्द लो। हमारे लिए तो हमारे मतदाता और कार्यकर्ता ही भगवान हैं। उनके सामने एक बार नहीं हजार बार झुकर प्रणाम करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया में तोड़-मरोड़कर खबरें दिखाई गई, जो गलत है।
घोसी लोकसभा सीट का इतिहास
घोसी लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर पहली बार 1957 में कांग्रेस के उमराव राय चुने गए थे। जिसके बाद कभी बीएसपी तो कभी बीजेपी के उम्मीदवार जीतते रहे। 2009 में घोसी सीट से बीएसपी के दारा सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। फिर 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हरिनारायण राजभर ने जीत दर्ज की। उसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 में बीएसपी ने घोसी सीट फिर हासिल किया और अतुल राय इस सीट से विजयी रहे। लेकिन इस बार बीजेपी सुभासपा के जरिए इस सीट पर फिर कब्जा जमाने की फिराक में है।
सुभासपा इस सीट पर जीत का दम भरने का दावा कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से इस कार्य में लगे हुए हैं। घोसी लोकसभा में कुल 5 विधासभा सीटे हैं। जिनमें मधुबन, घोसी, महमूदाबाद-गोहना, मऊ और रासरा विधानसभी सीट है। घोसी इलाका पूरे विश्व में मदीनुतुल उलामा इस्लामिक सेंटर के लिए फेमस है।

बीजेपी ने सुभासपा को क्यों दी घोषी सीट?
सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर राजभर समुदाय से आते हैं और पूर्वांचल में उनकी संख्या अच्छी खासी है, राजभर समुदाय होने की वजह से राजभर वोटर्स में उनकी पकड़ मजबूत है। और घोसी लोकसभा सीट पर राजभर समुदाय की संख्या ज्यादा है जिसका फायदा एनडीए उम्मीदवार अरविंद राजभर को मिल सकता है।
@arvindrajbhar07
#LokSabhaElection2024
#ghosiLokSabhaSeat
@BJP4UP
@myogioffice

