Monday, August 10, 2026
HomeLatestचांगशा में बना ‘स्नैक किंगडम’, 25 हजार से ज्यादा तरह के स्नैक्स...

चांगशा में बना ‘स्नैक किंगडम’, 25 हजार से ज्यादा तरह के स्नैक्स का अनोखा ठिकाना

6500 से भी अधिक खाने-पीने के ब्रांड मौजूद है इस स्नॅकस सेन्ट्रे मे

 Highlights

  • चीन के हुनान मे बना विश्व का सबसे बाद स्नॅकस सेंटर
  • 6500 से भी अधिक ब्रांड के स्नॅकस उपलब्द
  • खाने के बड़े बड़े माडल बने आकर्षण का केंद्र

चीन के हुनान प्रांत की राजधानी चांगशा में इन दिनों एक ऐसा स्नैक सेंटर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां खाने-पीने की चीजों के साथ मनोरंजन का भी इंतजाम है। करीब 12 हजार वर्ग मीटर में फैले इस ‘स्नैक किंगडम’ को स्नैक्स की दुनिया का अनोखा अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।

हुनान मे बना विश्व का सबसे बाद स्नॅकस सेंटर
हजारों की संख्या मे घूमते दिखे लोग

6,500 से ज्यादा ब्रांड के स्नैक्स

‘स्नैक किंगडम’ में 6,500 से ज्यादा ब्रांड के स्नैक्स उपलब्ध हैं। यहां घरेलू स्नैक्स की 25 हजार से ज्यादा किस्में और विदेशों से मंगाए गए 10 हजार से अधिक उत्पाद रखे गए हैं।

बड़े आकार में दिखते हैं स्नैक्स और ड्रिंक

इस जगह की सबसे खास बात यहां लगाए गए बड़े-बड़े स्नैक्स और पेय पदार्थों के मॉडल हैं। यहां अलग-अलग स्नैक्स की शुरुआत और उनके इतिहास से जुड़े प्रदर्शन भी लगाए गए हैं। इसके अलावा स्नैक के आकार वाले पात्र लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

चीन के हुनान मे बना दुनिया का सबे बड़ा स्नैक्स सेंटर
1200 मीटर से भी अधिक बड़ा स्नॅकस सेंटर बना है विश्व का नया आकर्षण

खरीदारी के साथ मनोरंजन का अनुभव

‘स्नैक किंगडम’ को सिर्फ खरीदारी की जगह के तौर पर नहीं बनाया गया है। यहां आने वाले लोग स्नैक्स देखने और खरीदने के साथ घूम सकते हैं, तस्वीरें ले सकते हैं और अलग-अलग तरह के मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं।

इस तरह यह जगह पारंपरिक खरीदारी से अलग एक ऐसा अनुभव देने की कोशिश करती है, जहां खरीदारी के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने का भी मौका मिलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments