Friday, August 14, 2026
HomeLatestलातविया में घुसा ड्रोन, नाटो के लड़ाकू विमानों ने मार गिराया

लातविया में घुसा ड्रोन, नाटो के लड़ाकू विमानों ने मार गिराया

लातविया की सीमा पर अनजाने ड्रोन को सेना ने मार गिराया, लातविया की सेना ने एक्स (ट्वीटर) पर दी है जानकारी।

नाटो के हवाई सुरक्षा मिशन पर तैनात लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार, 14 अगस्त को लातविया के हवाई क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया। लातविया की सेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी दी।

लातविया नाटो और यूरोपीय संघ का सदस्य है और उसकी सीमा रूस से लगती है। ड्रोन गिराए जाने के बाद रूस के पास वाले इलाकों में लगाया गया हवाई खतरे का अलर्ट भी हटा दिया गया। हालांकि, सेना ने अभी यह नहीं बताया कि ड्रोन किस तरह का था और वह कहां से आया था।

फिनलैंड ने भी एहतियात के तौर पर पाबंदियां लगाईं

रूस की सीमा से लगे फिनलैंड ने भी एहतियात के तौर पर फिनलैंड की खाड़ी के पूर्वी हिस्से में कुछ इलाकों में हवाई और समुद्री यातायात पर अस्थायी पाबंदियां लगा दीं। फिनलैंड भी नाटो और यूरोपीय संघ का सदस्य है।

लातविया की टैंक।
युरोपियन यूनियन और नाटो का सदस्य है लातविया।

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से जारी युद्ध के बाद दोनों देश लगातार ड्रोन और अन्य हथियारों से एक-दूसरे को निशाना बनाते रहे हैं। इसी वजह से रूस और यूक्रेन के पड़ोसी देश समय-समय पर हवाई खतरे का अलर्ट जारी करते हैं और संदिग्ध ड्रोन को मार गिराते हैं।

शुक्रवार की रात रूस ने लेनिनग्राद क्षेत्र में 15 ड्रोन मार गिराने का दावा किया। क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर द्रोजदेंको के मुताबिक, यह इलाका फिनलैंड और एस्टोनिया के करीब है और यहीं रूस का दूसरा सबसे बड़ा शहर सेंट पीटर्सबर्ग भी स्थित है।

यह भी पढ़ें – 457 किलो का विशाल कद्दू बना आकर्षण, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

रूस के उत्तरी नाटो पड़ोसी देशों ने बांधों, बिजली संयंत्रों और प्राकृतिक गैस से जुड़ी सुविधाओं की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। इन देशों को आशंका है कि रूस यूक्रेनी ड्रोन का इस्तेमाल करके उनके खिलाफ किसी ‘फर्जी हमले’ को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments