Tuesday, June 30, 2026
Homeचर्चा में...कहीं आपका भी नमक आपको बीमार तो नहीं कर रहा?

कहीं आपका भी नमक आपको बीमार तो नहीं कर रहा?

SALT: नमक और इंसान का रिश्ता सदियों पुराना रहा है, नमक पर भारत में कई डायलॉग और गाने भी बने हैं. ओमकारा फिल्म का गाना ‘नमक इश्क का’ उन गानों में से एक है. तो शोले फिल्म का डायलॉग ‘अब तेरा क्या होगा कालिया..सरदार मैंने आपका नमक खाया है’ ने काफी सुर्खियां बंटोरी है. इसी से आप समझ सकते हैं कि इंसानी जीवन का स्वाद बढ़ाने वाले नमक की कितनी अहमियत है।

नमक जायका और सेहत दोनों को बना और बिगाड़ सकता है

नमक जायका बढ़ा और बिगाड़ सकता है, तो आपकी सेहत भी बनाने और बिगाड़ने की शक्ति इसमें है. हम हर रोज अलग अलग रूप में नमक का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन दिनों नमक को लेकर काफी चर्चा है क्योंकि नमक अब इंसानों की सेहत के लिए काफी खतरनाक भी हो गया है. आज हम कई तथ्यों और उदाहरण से नमक के हर पहलू को समझेंगे.

स्वाद के साथ फूड प्रिजर्व और प्रोसेस में भी नमक है कारगर

ऐसे ही समझिए नमक का इस्तेमाल इंसानी सभ्यता की शुरूआत से ही हो रहा है. खाने-पीने का जायका तो नमक तय करता ही है बल्कि नमक का इस्तेमाल चीजों को प्रिजर्व और प्रोसेस करने के लिए काफी व्यापक स्तर होता है और होता रहा है. फूड प्रिज़र्वेटिव के रूप में नमक अवांछित जीवाणुओं को नियंत्रित करता है साथ ही फायदेमंद जीवाणुओँ को पनपने देने में भी मदद करता है.नमक में बैक्टीरियों के ग्रोथ को रोकने की खासियत होती है यही वजह है कि ब्रेड, चीज, अचार जैसे कई फर्मेंटेड फूड के नमक का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल होता है.

प्रोसेस्ड फूड में बढ़ता जा रहा है नमक का इस्तेमाल

आज पूरी दुनिया में गांव से लेकर शहर हर जगह प्रोसेस्ड फूड में नमक के इस्तेमाल का दायरा काफी ज्यादा बढ़ गया है और ये तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन इसके साथ ही ऐसे कई उदाहरण सामने आ रहे हैं जिससे पता चला है कि नमक अब इंसानों को तेजी से बीमार भी कर रहा है. खास तौर पर वैसे प्रोसेस्ड फूड जिसमें स्वाद बढ़ाने और उसे प्रिज़र्व करने के लिए नमक यानि सोडियम क्लोराइड मिलाया जाता है. जो उच्च रक्तचाप यानि हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरनाक बीमारियों की बड़ी वजह बन सकती हैं.इसके साथ ही अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल कान के रोग, मोटापा, हड्डियों का कमजोर करने, पेट और कोलन (मलाशय) के कैंसर जैसी बीमारियों की वजह बन रही हैं.

कभी सोने से भी कीमती था, नमक अब सेहत के लिए अभिशाप!

दुनियाभर के कई मेडिकल संस्थाएं जिनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन भी शामिल है यहां के विशेषज्ञ मानते हैं कि रक्तचाप और दिल से जुड़ी बीमारियों में सोडियम काफी अहम होता है क्योंकि सोडियम रक्त शिरारों में पानी की मात्रा को नियंत्रित करता है. अगर ये अनियंत्रित होगा तो रक्तचाप और इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाएगा. शरीर के अंदर मौजूद स्वस्थ जीवाणुओं को नमक कम कर देता है जिसका नकारात्मक असर हमारे पाचन प्रक्रिया पर होती है और फिर कई बीमारियां जन्म लेती हैं.

एक व्यस्क को दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए

आपको पता होना चाहिए कि दिनभर में नमक की कितनी मात्रा आपकी सेहत को खराब नहीं करेगी. WHO यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है कि एक दिन में व्यस्क को औसतन 2000 मिलिग्राम नमक ही खाना चाहिए, इससे ज्यादा नमक का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. जबकि हालिया सर्वे में पता चला है कि इन दिनों नमक का सेवन दोगुना से भी ज्यादा हो गया है. लगभग 4300 मिलिग्राम नमक एक व्यस्क खा रहा है.

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड बन रहा है बीमारियों का कारण

प्रोसेस्ड फूड का चलन दुनियाभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है. खासकर अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड में नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है और लोग इन दिनों अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का इस्तेमाल भी ज्यादा कर रहे हैं. इसलिए लोगों में सोडियम की मात्रा बढ़ रही है और ये बीमारियों का कारण बन रहा है.

नमक को संतुलित करने पर कई देश कर रहे हैं काम

नमक दुनिया को तेजी से बीमार कर रहा है. इसलिए दुनिया की कई सरकारें नमक के लगातार बढ़ते इस्तेमाल को संतुलित करने की ओर काम कर रहे है. फिर भी सोडियम की खपत तेजी से बढ़ती जा रही है. हालांकि कई ऐसे देश हैं. जो सोडियम पर कंट्रोल पाने में सफलता हासिल कर रह है…यूरोपीय देशों इसमें सबसे ज्यादा आगे हैं. वो लोगों को नमक के इस्तेमाल को लेकर अलग-अलग माध्यमों से जागरूक कर रहे हैं.

पोटैशियम और फाइबर का सेवन बढ़ाने की जरूरत

सोडियम से बढ़ती बीमारियों से बचने के लिए फाइबर और पोटैशियम की अधिकता वाली चीजों को इस्तेमाल करना चाहिए. जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
हालांकि इनका भी संतुलित इस्तेमाल जरूरी है.

तो अब रहिए सावधान

तो नमक का इस्तेमाल कम से कम अब आपको थोड़ा संभल कर करना होगा.क्योंकि हम फिर से आपको याद दिला दें कि स्वाद बढ़ाने और बिगाड़ने वाला नमक आपकी सेहत भी बना और बिगाड़ सकता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments