Tuesday, June 30, 2026
HomeLatestयूक्रेन के पोल्टावा (Poltava) में रूस का बड़ा हमला, 41 की मौत...

यूक्रेन के पोल्टावा (Poltava) में रूस का बड़ा हमला, 41 की मौत 180 घायल

पोल्टावा (Poltava) शहर को फिर रूस ने निशाना

रूस ने यूक्रेन के पोल्टावा (Poltava) शहर को फिर अपना निशाना बनाया है. इस बार रूसी मिसाइलों ने शैक्षणिक संस्थानों, अस्पताल पर जबरदस्त हमला किया. जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. यूक्रेन सरकार का दावा है कि रूस ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों से इन हमलों को अंजाम दिया. जो एक एजुकेशन सेंटर और एक अस्पताल के परिसर के पास जा गिरी.इन हमलों से यहां की इमारतों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है. कई लोगों को अभी पोल्टावा शहर में हुए हमलों के बाद मलबे में दबे होने की खबर है.

पोल्टावा (Poltava) में हुए अटैक पर यूक्रेन राष्ट्रपति का बयान

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने एक एक्‍स पोस्‍ट में कहा

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोडिमीर जेलेंस्की ने पोल्टावा (Poltava) में हुए अटैक पर अपना बयान जारी किया है.
और बताया कि. “मुझे पोल्टावा पर रूसी हमले की प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है। वर्तमान में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने एक शैक्षणिक संस्थान और पास के अस्पताल के क्षेत्र पर हमला किया। संचार संस्थान की इमारतों में से एक आंशिक रूप से नष्ट हो गई। कई लोग मलबे में दब हुए हैं। 180 से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्भाग्य से, अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है।”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments