‘2008 में मार्बल वर्कर यूनियन’ ने जो नींव रखी थी. अब उसकी मेहनत रंग लाने लगी है. सोमवार को मार्बल वर्कर यूनियन के बैनर तले जम्मू के त्रिकूट नगर में प्रवासी लोगों के हितों के लिए एक शानदार समारोह का आयोजन हुआ. और इस बेहद खास कार्यक्रम में सामिजक हितों की लड़ाई लड़ने वाले संतदेव चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे.

दिल्ली एम्स दिव्यांग फेडरेशन के अध्यक्ष संतदेव चौहान को इस कार्यक्रम में आने और प्रवासी लोगों के हितों की आवाज उठाने के लिए जब आमंत्रित किया गया. तो उन्होंने समय और दूरी की परवाह नहीं की और अपने भाइयों की आवाज बुलंद करने के लिए वो दिल्ली से जम्मू के लिए रवाना हो गए.और तय समय में कार्यक्रम में ना सिर्फ अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई. बल्कि समारोह में संतदेव चौहान जम्मू में कार्यरत उन अधिकारियों के साथ पहुंचे जो उच्च पदों पर आसीन हैं।
इस दौरान जम्मू में कार्यरत अधिकारियों से संतदेव ने सभा में मौजूद लोगों से परिचय कराया.और सभा को संबोधित कर प्रवासियों को भरोसा भी दिलाया कि जम्मू में उनके अधिकारों की लड़ाई वो राजधानी दिल्ली तक लड़ेंगे।और जब तक उनकी सभी मांगे मान नहीं ली जाती वो अपना ये अभियान जारी रखेंगे.
संतदेव चौहान ने इस दौरान लोगों को याद दिलाया की नरेंद्र मोदी की सरकार की पहल के बाद अब भारत का कोई भी नागरिक जम्मू में अपना घर खरीद सकता है.
इस कार्यक्रम में अमन गुप्ता GST कमिश्नर, IFS सर्वेश राय, डॉ.आर.के राय, साइंटिस्ट , दुष्यंत सिंह, प्रोफेसर भी मौजूद रहे.प्रोफेसर दुष्यंद सिंह ने भी कार्यक्रम में अपनी बात रखी और लोगों को भरोसा दिलाया की उनकी मांगों के साथ वो उनके सभी साथी हमेशा खड़े रहेंगे.यह सुनकर प्रवासी हर्षोल्लास से भर गए और तालियों की गड़गड़ाहट से समारोह गूंज उठा.
अमन गुप्ता GST, कमिश्नर ने भी मंच को संबोधित किया और कहा कि उनको इस बात का अंदाजा नहीं था कि पूर्वांचल के हजारों लोग जम्मू में रहते हैं. और फिर उन्होंने भी वहां मौजूद लोगों से वादा किया कि संतदेव चौहान के नेतृत्व में वो भी वो इस अभियान को सफल बनाएंगे.
इतना ही नहीं संतदेव चौहान ने इस कार्यक्रम के बाद पूर्वांचल के लोगों की मांग को लेकर माननीय राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा के समक्ष प्रवासियों के सभी मुद्दों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।इसकी जानकारी मिलते ही वहां के लोग काफी खुश हैं, और वो संतदेव चौहान का इस नेक पहल के लिए आभार जता रहे हैं।

