Wednesday, September 2, 2026
HomeLatestमऊ के क़ायम मेहदी को दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश IT...

मऊ के क़ायम मेहदी को दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश IT Head की जिम्मेदारी

लगातार तीसरी बार मिली प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी, संगठन के डिजिटल और सोशल मीडिया काम को मजबूत करने की दिशा में करेंगे कार्य

मऊ, 31 अगस्त 2026। मऊ के रहने वाले युवा नेता क़ायम मेहदी को भारतीय जनता युवा मोर्चा, दिल्ली प्रदेश में प्रदेश IT Head की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के साथ ही मेहदी को लगातार तीसरी बार दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी मिली है।

क़ायम मेहदी ने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। विद्यार्थी जीवन के दौरान ही वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े और छात्र राजनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों के जरिए सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं। संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र में उनकी सक्रियता के चलते उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती रही है।

भाजपा दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा में IT प्रमुख की नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक पत्र
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा की ओर से IT प्रमुख की नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक पत्र।

लगातार तीसरी बार प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी

भाजपा युवा मोर्चा में लंबे समय से सक्रिय क़ायम मेहदी को इससे पहले भी दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण दायित्व मिल चुके हैं। लगातार तीसरी बार प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने को संगठन में उनके प्रति भरोसे और उनकी कार्यक्षमता से जोड़कर देखा जा रहा है।

क़ायम मेहदी की नियुक्ति के बाद मऊ के स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मऊ से निकलकर दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना स्थानीय युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें – किताबें चुप रहकर भी जिंदगी को बोलना सिखाती हैं: राजेश चन्द्र मिश्र

डिजिटल और सोशल मीडिया के जरिए संगठन को मजबूत करने पर जोर

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क़ायम मेहदी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए तकनीक और सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments