Saturday, May 16, 2026
Homeचर्चा में...IAS टॉपर आदित्य श्रीवास्तव की दिलचस्प कहानी, जानिए IAS बनने का फॉर्मूला?

IAS टॉपर आदित्य श्रीवास्तव की दिलचस्प कहानी, जानिए IAS बनने का फॉर्मूला?

UPSC 2023 में टॉप कर आदित्य श्रीवास्तव ने रचा इतिहास 

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC 2023 की परीक्षा में टॉप कर लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने इतिहास रच दिया है। IAS टॉपर आदित्य श्रीवास्तव की कहानी बेहद ही दिलचस्प हैं, IAS बनने के लिए उन्होंने लाखों की नौकरी छोड़ दी थी। आइए जानते हैं शुरुआती दिनों में आदित्य पढ़ाई लिखाई में कैसे थे, और उन्होंने कहां से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

Check Out Who is Aditya Srivastava (Rank 1) UPSC 2023 Topper
Check Out Who is Aditya Srivastava (Rank 1) UPSC 2023 Topper

आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल किए 54.27 फीसदी अंक 

आईएस बनने का हर बच्चों का सपना होता है लेकिन ये परीक्षा पास करना हर किसी के बस की नहीं होती है। लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने ये साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। UPSC 2023 की परीक्षा में टॉप कर आदित्य श्रीवास्तव ने दिखा दिया कि कोई भी काम असंभव नहीं है। आदित्य के इस कामयाबी पर उनके परिवार और दोस्तों के साथ देश भर से लोगों ने उन्हें बधाईयां दी। देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में आदित्य ने 54.27 फीसदी अंक हासिल किए। आदित्य को कुल 1099 अंक मिले। इस परीक्षा में दूसरे नंबर पर अनिमेष प्रधान और तीसरा स्थान डी अनन्या रेड्डी ने हासिल किया।

बचपन से ही टॉपर रहे हैं आदित्य श्रीवास्तव

आदित्य श्रीवास्तव हमेशा से पढ़ाई में नंबर वन रहे हैं। आदित्य का नाम शुरुआती दिनों से लेकर अब तक सभी परीक्षाओं में टॉपर्स की लिस्ट में रहा है। उनकी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के सीएमएस स्कूल अलीगंज में हुई। जो की एक प्रतिष्ठित स्कूल है। इस स्कूल में आदित्य ने 12 वीं तक पढ़ाई की है। आदित्य 10वीं से लेकर 12वीं तक हमेशा टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। आदित्य ने 10वीं क्लास 97.8 फीसदी अंक हासिल किया था जबकि 12वीं क्लास में 97.5 फीसदी अंक हासिल किए थे।

Aditya Srivastava’s academic brilliance traces back to his schooling days
Aditya Srivastava’s academic brilliance traces back to his schooling days

IIT कानपुर से किया बीटेक और एमटेक 

यूपीएसीस में टॉप करने वाले आदित्य ने अपना ग्रेजुएशन IIT कानपुर से पूरा किया। JEE मेंस और एडवांस परीक्षा में आदित्य ने अच्छी रैंक हासिल करके आईआईटी कानपुर से बीटेक और एमटेक किया। उसके बाद उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी की। जहां उनकी सैलरी प्रति महीने लगभग ढाई लाख रूपये थी। लाखों रूपये कमा रहे आदित्य ने फिर देश की सबसे कठिन परीक्षा यानी सिविल सर्विस के बारे में सोचा।

लाखों का पैकेज छोड़ UPSC तैयारी में जुटे आदित्य

साल 2020 में उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आदित्य सिविल सेवा की पऱीक्षा में पूरी ईमानदारी के साथ जुट गए। उन्होंने ऑप्शनल विषय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ले रखा था। आदित्य साल 2017 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उन्हें पहली सफलता साल 2022 में मिली। साल 2022 UPSC में उन्हें 236वीं रैंक मिली थी और उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ। उसके बाद भी आदित्य ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। और आज उनकी ईमानदारी और मेहनत रंग लाई और वे UPSC 2023 परीक्षा में टॉप कर पहली रैंक हासिल की। वहीं आदित्य की दिनचर्या की बात करें तो वो हर दिन करीब 14 घंटे पढ़ाई करते थे।

कहां बीता आदित्य का बचपन?

आदित्य श्रीवास्तव का बचपन यूपी की राजधानी लखनऊ में ही बीता। वह लखनऊ के मवैया इलाके के रहने वाले हैं। उनका जन्म भी लखनऊ के मवैया इलाके में ही हुआ था। UPSC परीक्षा टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता अजय श्रीवास्तव सेंट्रल ऑडिट डिमापर्टमेंट में AAO के पद पर कार्यरत हैं।

Aditya Srivastava UPSC CSE Journey
Aditya Srivastava UPSC CSE Journey

भाई की तरह बहन भी बनना चाहती है अफसर

आदित्य श्रीवास्तव की छोटी बहन भी अपने भाई की तरह अफसर बनना चाहती है। वो भी UPSC की परीक्षा क्लियर करना चाहती है। वर्तमान समय में उनकी बहन नई दिल्ली में सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रही है। आदित्य की मां आभा श्रीवास्तव एक हाउस वाइफ हैं।

शुरुआती दिनों में पढ़ने से बचते थे आदित्य

आदित्य श्रीवास्तव ने स्कूल के दिनों का किस्सा सुनाते हुए बताया था कि बचपन में उन्हें पढ़ना पसंद नहीं था। और वो पढ़ाई करने से बचा करते थे। उन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद था इसलिए वो पढ़ाई छोड़कर अक्सर क्रिकेट खेलने लगते थे। हालांकि बड़े होने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि कामयाबी हालिस करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आदित्य बड़े होने के साथ ही पढ़ाई की तरफ दिलचस्पी दिखानी शुरु की। आदित्य 12वीं के बाद आईआईटी परीक्षा पास की और फिर देश की सबसे बड़ी परीक्षा में भी सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments