चीन के जिलिन प्रांत में शुक्रवार को 25वें चीन चांगचुन अंतरराष्ट्रीय कृषि और खाद्य मेले की शुरुआत हुई। चांगचुन कृषि प्रदर्शनी पार्क में लगे इस मेले में कई तरह के अनोखे फल और सब्जियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा 457 किलो के एक विशाल कद्दू की हो रही है। अपने भारी वजन की वजह से इसे प्रदर्शनी का ‘कद्दू किंग’ बताया गया है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

बीजिंग मे दिखा 457 किलो का कद्दू
चीन के बीजिंग मे आयोजित हुआ है अंतर्राष्ट्रीय कृषि मेल।

आयोजकों के मुताबिक, इतना बड़ा होने के बावजूद इस कद्दू को तैयार होने में सामान्य कद्दू जितना ही समय लगता है। हालांकि, इसका मुख्य इस्तेमाल खाने के बजाय सजावट और प्रदर्शनी के लिए किया जाता है।

मेले में इस विशाल कद्दू के अलावा कई तरह के अनोखे फल और सब्जियां भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

यह भी पढ़ें – बीजिंग में इंसानों की तरह फुटबॉल और टेबल टेनिस खेलते दिखे रोबोट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here